संस्थान में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के रहने के लिए प्राध्यापक के 03 आवास, तृतीयवर्गीय कर्मियों का 04 आवास तथा कार्यालय परियारियों का 04 आवास निर्मित ह। जिसका जीर्णोद्धार का कार्य राज्य सरकार के प्राप्त राशि से किया जा रहा है।
सरकार के उप सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार पटना के आदेश ज्ञापांक-293 दिनांक-10.02. 2025 के द्वारा वित्तीय वर्ष-2024-25 में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणा के आलोक में राज्य स्कीम अन्तर्गत मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान, दरभंगा के पुराने भवनों की मरम्मती एवं नये विभिन्न भवनों के निर्माण, चाहरदीवारी निर्माण तथा परिसर विकास हेतु रू0-48,64,00,000/- (अड़तालीस करोड़ चौसठ लाख रूपये) एवं संस्थान में संरक्षित पाण्डुलिपियों के संरक्षण / डिजिटाइजेशन हेतु रू0 8,16,56,000/- (आठ करोड़ सोलह लाख छप्पन हजार रूपये) अर्थात् कुल रू0 56,80,56,000/- (छप्पन करोड़ अस्सी लाख छप्पन हजार रूपये) मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए वित्तीय वर्ष-2024-25 में योजना के क्रियान्वयन हेतु रू0-6,33,00,000/- (छः करोड़ तैंतीस लाख रूपये) मात्र एवं वित्तीय वर्ष-2025-26 में सरकार के उप सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के ज्ञापांक-102 पटना, दिनांक-17.06.2025 के द्वारा 6,50,00,000/- (छः करोड़ पचास लाख) मात्र कुल रू0 12,83,00,000/- (बारह करोड़ तिरासी लाख) रू० मात्र की विमुक्ति प्रदान किया गया है। तदनुसार बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के द्वारा चयनित संवेदक के माध्यम से नये अतिथि आवास, प्रशासनिक भवन, छात्रावास एवं संस्थान परिसर के चारों ओर से चाहरदीवारी निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
