यह उच्च शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पूर्ण नियंत्रणाधीन सरकारी शिक्षण संस्थान है। इस संस्थान को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा से M.A (Sanskrit), Ph.D(Humanities and Social Sciences) एवं D.Litt (Humanities and Social Sciences) पाठ्यक्रम में स्थायी सम्बद्धता प्राप्त है। इस शोध संस्थान में नामांकित छात्र-छात्राओं के M.A (Sanskrit), Ph.D(Humanities and Social Sciences) एवं D.Litt (Humanities and Social Sciences) की परीक्षाओं का संचालन एवं उपाधियाँ ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की स्थापना से पूर्व बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से प्रदान की जाती थी। 1972 में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की स्थापना के पश्चात् क्षेत्राधिकार में परिवर्तन के कारण उक्त परीक्षाओं का संचालन एवं उपाधियाँ उक्त विश्वविद्यालय की स्थापना काल से सत्र:2022-2024 तक प्रदान की जाती रही है।
